सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत सीनियर सिटीजन मैराथन 2025 का हुआ आयोजन

Spread the love

वाराणसी। सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत सीनियर सिटीजन मैराथन 2025 का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें भारी संख्या में सीनियर सिटीजन एवं वृद्धजनों ने भाग लिया। मैराथन को जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।  

 कार्यक्रम जिला समाज कल्याण अधिकारी की देखरेख में हुआ। जिसमें 100 से अधिक वृद्धि जनों ने प्रतिभाग किया। जिसमें तारा फाउंडेशन, मुमुक्ष भवन, विश्वनाथ मंदिर एवं विद्याश्रम सारनाथ व अन्य समस्त जनमानस द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का प्रारंभ शास्त्री घाट से होते हुए सर्किट हाउस होते हुए वापस शास्त्री घाट पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः पुरूष वर्ग में राम बुलर प्रसाद, राजनयण कुशवाहा, वीरेंद्र कुमार सिंह तथा महिला वर्ग में अरुणा, रीता देवी व गायत्री देवी विजयी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *