अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल

Spread the love

सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार डाक्टर ओमकार नाथ ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया

नौगढ़। नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर बसौली गांव के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से सफाईकर्मी रामजतन खरवार (48 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये।  घायल सफाईकर्मी लालतापुर गांव में अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे । नौगढ मद्धुपुर मार्ग पर पहुंचते ही तेज गति से जा रही पिकअप वाहन से जोरदार धक्का लग गया।  वाहन चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े सफाईकर्मी को देखकर अपने निजी वाहन से घर आ रहे सामाजिक कार्यकर्ता पत्रकार  डाक्टर ओमकार नाथ ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया।

 चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर के ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, मिर्चा और टमाटर ढोने में लगे अधिकांश पिकअप वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। आशंका जताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से जा रही पिक अप वाहन से ही रामजतन खरवार को धक्का लगा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग किया है कि  मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर रोक थाम के लिए नियमित गश्त और स्पीड नियंत्रण अभियान चलाया जाय। जिससे आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *