ऊंचाहार : एनटीपीसी ध्वज फहराने एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ मना एनटीपीसी का स्वर्ण जयंती समारोह

Spread the love

एनटीपीसी का प्रत्येक कर्मचारी चुनौतियों को अवसर में बदलने की दक्षता एवं क्षमता रखता है -अभय कुमार श्रीवास्तव

सीएमडी गुरदीप सिंह ने नव निर्मित अतिथि गृह संगम का वर्चुअली उद्घाटन किया

ऊंचाहार। एनटीपीसी कंपनी आज सफलता के उच्च शिखर पर है, और इसे बनाए रखना एक चुनौती भी है, लेकिन एनटीपीसी का प्रत्येक कर्मचारी चुनौतियों को अवसर में बदलने की दक्षता एवं क्षमता रखता है। उक्त विचार एनटीपीसी ऊंचाहार के कार्यकारी निदेशक तथा परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने एनटीपीसी के स्वर्ण जयंती समारोह में व्यक्त किए। एनटीपीसी कंपनी के इक्यानवे स्थापना दिवस के अवसर पर परियोजना में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां परियोजना प्रमुख ने एनटीपीसी ध्वज फहराया और केक काटकर सभी का मुंह मीठा कराया। शांति के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें एनटीपीसी संबंधी सवाल पूंछे  गए। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सतर्कता जागरूकता संबंधी प्रतियोगिताओं के अलावा  मेधावी तीस ग्रामीण छात्रों को उत्कर्ष स्कॉलरशिप के साथ साथ सोलर लैंप व लैपटॉप टेबल देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। परियोजना प्रमुख ने ऊंचाहार परियोजना की उपलब्धियों, भावी योजनाओं तथा कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा करके सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी। सम्पूर्ण आयोजन में प्रियदर्शिनी लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा अनुपमा श्रीवास्तव, महाप्रबंधक आशुतोष बिस्वास, दिलीप कुमार साहू, एस यू हरिदास, मानव संसाधन प्रमुख रूमा दे शर्मा लेडीज़ क्लब की वरिष्ठ पदाधिकारी झूमिता विश्वास,, अन्य महिलाएं, सभी विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव सहित डी सी, सी आईएसएफ, अजय त्रिपाठी परिसर के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य तथा बड़ी संख्या में एनटीपीसी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। स्थापना दिवस पर ऊंचाहार परियोजना में एक और उपलब्धि जुड़ी जब कंपनी के सीएमडी गुरदीप सिंह ने नव निर्मित अतिथि गृह संगम का वर्चुअली उद्घाटन किया। स्वर्ण जयंती समारोह को यादगार बनाने के लिए शाम को इंडियन आइडल के कलाकार सलमान अली म्यूजिकल नाइट संपन्न हुई जिसमें नवोदित कलाकार ने ऐसा समा बांधा कि युवा एवं दर्शक झूमने पर मजबूर हो  गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *