एनटीपीसी दुलंगा कोयला खनन परियोजना ने एनटीपीसी लिमिटेड का 51वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया

Spread the love

दुलंगा (ओडिशा),एनटीपीसी दुलंगा कोयला खनन परियोजना ने एनटीपीसी लिमिटेड का 51वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया। यह अवसर भारत की ऊर्जा वृद्धि में एनटीपीसी की पाँच दशकों से अधिक की उल्लेखनीय यात्रा का प्रतीक रहा। कार्यक्रम की शुरुआत ईओसी, नोएडा से एनटीपीसी सीएमडी के संबोधन और ध्वजारोहण समारोह के लाइव वेबकास्ट के साथ हुई, जिसमें परियोजना के सभी विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों ने भाग लिया। शीर्ष प्रबंधन के संदेश ने वर्ष 2032 तक 150 गीगावॉट कंपनी बनने के लक्ष्य और सतत विकास पर बल दिया।

परियोजना स्तर पर  बृज राज प्रसून, प्रमुख परियोजना, एनटीपीसी दुलंगा ने ध्वजारोहण किया और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए दुलंगा टीम के शून्य-दुर्घटना संचालन और लगातार चार वर्षों की 5-स्टार रेटिंग के लिए सराहना की।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ‘ग्रीन बर्थडे सेलिब्रेशन’ पहल भी सराही गई, जिसमें कर्मचारियों को अपने जन्मदिन पर पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही कर्मचारियों ने “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक रूप से गीत का गायन किया। कार्यक्रम का समापन केक काटने और खुली चर्चा सत्र के साथ हुआ, जिसमें कर्मचारियों ने एनटीपीसी के आईकॉमिट (ICOMIT) मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह उत्सव टीम दुलंगा की सतत और जिम्मेदार प्रगति के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *