मुख्यमंत्री के आगमन से संबंधित सभी तैयारियां ससमय की जाए पूर्ण – संजीव कुमार गौंड़

Spread the love

मुख्यमंत्री के आगमन के तैयारी हेतु राज्य मंत्री ने की बैठक

सोनभद्र। समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौंड़ की अध्यक्षता में गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत बैठक की गयी, बैठक में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, निदेशक जनजातीय विभाग शिव प्रसाद आनन्द, उप निदेशक जनजातीय विभाग प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अशोक मिश्रा, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) रोहित यादव सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
   बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने मंत्री के समक्ष मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों की विस्तृत रूप-रेखा प्रस्तुत की। इस दौरान मंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत जिन भी अधिकारियों को जो भी जिम्मेदारी दी गयी है, वह ससमय उसे पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगें। बिरसा मुण्डा की जयन्ती 15 नवम्बर 2025 को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को जनपद में भव्य और दिव्य तरीके से किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। निदेशक जनजातीय विभाग शिव प्रसाद आनन्द ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 में सभी आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने, स्वतंत्रता संग्राम और सांस्कृतिक विरासत में उनके योगदान को याद करने तथा आदिवासी क्षेत्रों के सामाजिक, आर्थिक विकास के प्रयासों को पुनर्जीवित करने के लिए 15 नवम्बर भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती को जनजाति गौरव दिवस घोषित किया गया है।
   उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थाओं में भगवान बिरसा मुण्डा और अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की जाये, संगीत, नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन कराया जाये, आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में इस अवधि के दौरान भोजन में कम से कम एक भोजन जनजातीय भोजन का हो, जिससे छात्रों को पाक बिरासत से परिचित कराया जा सके। संस्थानों में पोषण वाटिकाओं को प्रोत्साहित किया जाये तथा वृक्षों का रोपण की जाए, छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के लिए सेल्फी प्वाइंट स्थापित किये जायेे। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह,डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *