वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पाल के पिता का निधन, डाला नगर में शोक की लहर

राकेश जयसवाल 

डाला/सोनभद्र। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष पाल के पिता का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। शनिवार की सुबह करीब 9:45 बजे उन्होंने अपने डाला स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नगर के गणमान्यजनों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिवार के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति जताई।

भाजपा नेता सुभाष पाल के पिता अपने सौम्य स्वभाव, सरल जीवन और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र में अत्यंत सम्मानित थे। वे हमेशा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे और लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे। उनके निधन से डाला नगर और आसपास के क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने उनके निधन को समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *