सरदार पटेल की जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह दुद्धी पुलिस द्वारा श्रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस दौड़ में पुलिसकर्मियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना था। यह दौड़ दुद्धी कोतवाली  से माँ काली मंदिर, महिला थाना  तक लगाई गई। पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय के नेतृत्व में दुद्धी पुलिस बल ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
 यह आयोजन भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया। उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। डीएसपी राजेश कुमार राय ने इस अवसर पर कहा कि सरदार पटेल ने 48 रियासतों को संगठित कर स्वतंत्र भारत में विलय कराया था, जिसके कारण उन्हें लौह पुरुष की उपाधि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला थाना प्रभारी संतु सरोज,कस्बा प्रभारी हरिकेश राम आजाद,एस एस आई सुरेश चंद द्विवेदी सहित अन्य पुलिस पीएसी के आलावा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दुद्धी की शिक्षिकाएँ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *