मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने ज्योति पर्व की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। जारी संदेश में मंत्री ने कहा कि दीपावली भारत के सबसे बड़े उत्सवों में से एक है। यह त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है।  मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रभु श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। अयोध्यावासियों ने पूरे नगर को रोशनी से सजाया था। अयोध्या फिर एक बार दीपोत्सव से जगमग है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी डबल इंजन की सरकार समाज के सबसे अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन के अंधकार को दूर करने के लिए सतत समर्पित है। उनके जीवन से गरीबी और पिछड़ेपन के अंधकार को मिटाकर विकास और खुशहाली का प्रकाश बिखेर रही है। तरक्की-समृद्धि के दीपक से उत्तर प्रदेश जगमगा रहा है। मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में औद्योगिक विकास और आर्थिक उन्नयन के नित नये आयाम गढ़ रहा है।  डबल इंजन की सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र के साथ विरासत का संरक्षण करते हुए आम नागरिक को विकास से भी जोड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *