उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं 

Spread the love

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीपावली,  गोवर्धन पूजा व भाईदूज के पावन व पुनीत पर्व पर देश व प्रदेशवासियों  को हार्दिक  बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना सन्देश में कहा है कि कि यह दीप पर्व  सभी के जीवन में सुख,समृद्धि व सम्पन्नता लाये, सभी के जीवन में खुशहाली लाये। इस पर्व पर  हम सबको भगवान श्री राम के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हर घर में सुख, समृद्धि, शांति और मंगल लेकर आए। आइये,हम सब मिलकर ‘स्वच्छता’, ‘सद्भाव’ और ‘समृद्धि’ के दीप जलाएँ और एक उज्ज्वल व समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *