पूर्व प्रधान पन्नालाल का हृदय गति रुकने से निधन, नगर में शोक की लहर

Spread the love

रेणुकूट। खाड़ पाथर मुर्धवा के पूर्व प्रधान पन्नालाल का हृदय गति रुकने से  अल्प काल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। वर्तमान में वे  इण्डेन गैस सर्विस रेणुकूट में कार्यरत थे, जिसके चलते नगर के लोग से गहरा जुड़ाव रहा। सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी  होने के कारण पन्नालाल अपने उपभोक्ताओं व कर्मचारियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। उनके निधन पर इण्डेन गैस सर्विस रेणुकूट के प्रबंधक रितेश राकेश ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “हमने एक कर्मठ और ईमानदार सहयोगी को खो दिया है। इस दुख की घड़ी में इण्डेन  गैस सर्विस रेणुकूट परिवार ,प्रधान जी के परिवार के साथ खड़ा हैं।”

सोनभद्र की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधान पन्नालाल के आकस्मिक निधन से हम सब अत्यंत दुखी हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। श्रद्धांजलि देने वालों में नगर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अधीनस्थ कर्मचारियों ने भावुक होकर कहा कि “प्रधान जी हमारे सुख-दुख के सच्चे साथी थे, उनका जाना हमारे जीवन में एक बड़ी कमी जैसा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *