एक दिन की अधिशासी अधिकारी बनी निशा पाल सुनी समस्याएं

Spread the love

अहरौरा मिर्जापुर 

नगर पालिका कार्यालय मे अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने गुरूवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज के 12 वीं कक्षा की छात्रा निशा पाल को अपनी कुर्सी पर बैठा कर एक दिन के लिए अधिशासी अधिकारी बनाया।

निशा पाल कुर्सी पर बैठने के बाद लोगों की समस्याओं को सुना और आवश्यक निर्देश दिया।

कुर्सी पर बैठने के बाद निशा पाल ने बताया कि मै प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए आगे की  शिक्षा ग्रहण करना हू और हमेशा के लिए इसी तरह कुर्सी पर बैठ कर जनता की सेवा करना चाहती हूं।

निशा पाल ने कहा की कार्यालय मे बैठ कर समस्त अधिकारों का प्रयोग कर जन मानस कि समस्याओ को सुन कर उसका निस्तारण कर सकूँ और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन मानस मे विस्तार  कर सकूँ यही मेरी मेरी इच्छा है ।

अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने बताया की प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति के तहत आज निशा पाल को एक दिन का अधिशासी अधिकारी बनाया गया है।

इस अवसर पर सभासद इरसाद अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *