जिलाधिकारी ने अहरौरा बांध का रविवार शाम को किए निरीक्षण,सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश 

Spread the love

अहरौरा बांध का मात्र एक गेट खुला जरगो बांध के सभी गेट बन्द 

शनिवार को बरसात न होने के कारण स्थिति कन्ट्रोल में हुई, जमालपुर क्षेत्र के लोगों को राहत भरी खबर 

अहरौरा, मिर्जापुर / रविवार शाम को लगभग छः बजे जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार अहरौरा जलाशय पर पहुंच कर जलाशय का निरीक्षण किए और सिंचाई विभाग के एक्सियन हरिशंकर प्रसाद से बांध और जलनिकासी की स्थिति जानी।

जिलाधिकारी को एक्सियन ने बताया बाध का एक गेट आधा फीट खोलकर लगभग 190  क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर से पानी की निकासी की जा रही है।

वही जिलाधिकारी ने बताया की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चलाया जा रहा है।

किसानों की फसलों के क्षति का आकलन करा कर उनकी क्षतिपूर्ति भी दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया की गड़ई नदी के सफाई और तटबंध को मोटा और मजबूत बनाने के लिए भी सिंचाई विभाग द्वारा कार्ययोजना बनाई जा रही है ताकि भविष्य में किसी भी खतरे की स्थिति से राहत पाया जा सके।

जिलाधिकारी ने बताया की शुक्रवार को हुई तेज़ बरसात के कारण अहरौरा जलाशय में अत्यधिक पानी की आवक हो गई थी इसीलिए बांध का गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह प्रदेश महामंत्री प्रहलाद सिंह ब्लाक प्रमुख जमालपुर के प्रतिनिधि आनन्द सिंह बंटू सहित अन्य किसानों ने भी जिलाधिकारी को किसानों की स्थिति से अवगत कराया।

वही जरगो जलाशय के जे ई अजीत पटेल ने बताया की बांध से 222,88 मिलियन क्यूबिक फीट पानी निकाले जाने के बाद रविवार सुबह से ही सभी गेट बन्द कर दिए गए हैं।

बांध का जलस्तर सुबह 12 बजे 320,5 रिकार्ड किया गया।

जब की बाध का जलस्तर क्षमता 322 फीट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *