सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयन्ती समारोह के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर मार्ल्यापण किये, इस मौके पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी(नमामि गंगे) रोहित यादव, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) रमेश चन्द्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल सहित अधिकारीगण व कर्मचारी गणों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया और कलेक्ट्रेट परिसर हाल में राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी की राम धुन ‘‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम‘‘ गाया गया, इसके पश्चात कलेक्ट्रेट परिसर मंे आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी भारत देश की ही नहीं पूरे विश्व की धरोहर के रूप में जाने जाते हैं, उन्होंने देश को आजादी दिलाने में अहिंसा का रास्ता अपनाते हुए कठिन संघर्ष करते हुए अंग्रेजों के शासन से मुक्ति दिलाते हुए देश को आजादी दिलाई, उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी के संघर्षों को जीवन में आत्मसात करने के लिए जिन व्यक्तियों को जो भी जिम्मेदारी दी गयी है, उसका वह सम्यक निर्वाहन करें और समाज के अंतिम पायदान पर रहने पर वाले व्यक्ति को लाभान्वित करने का हर संभव प्रयास करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) रोहित यादव, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) रमेश चन्द्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी इन्द्रभान सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी जी के विचारों को विस्तार पूर्वक से बताया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने जनपद के चिन्हित 10 क्षय रोगियों को पोषाहार पोटली का वितरण किये, जिसमें रामदयाल, रामराज, सुजीत, संतकुमार, श्याम कुमार, शंकर, कैलाश को पोटली का वितरण किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन न्याय सहायक सुरेश पाठक द्वारा किया गया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
