जिला कैरम प्रतियोगिता : शिवदयाल यादव की पहली और अश्विनी चक्रवाल की दूसरी जीत

Spread the love

चतुर्थ स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम  प्रतियोगिता का तीसरा दिन 
वाराणसी । ईंगलिसियालाइन स्थित श्रीमती चंद्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष  में चल रही चतुर्थ स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मारक जिला  कैरम प्रतियोगिता  के  अन्तर्गत आज के खेल में लीग का पहला मैच खेलते हुए उदीयमान युवा खिलाडी शिवदयाल यादव ने सीनियर खिलाड़ी और पूर्व चैंपियन रहे अभिषेक विश्वकर्मा को सीधे दो सेटों में 23=14 और 25=8 से पराजित करके जहां पूर्ण अंक हासिल करने में सफल रहे,  तो वही  आज अपना दूसरा लीग मैच खेलते हुए पूर्व  जिला चैम्पियन अश्वनी चक्रवाल ने सीनियर और अनुभवी खिलाड़ी विनोद यादव को भी सीधे दो सेटों में 25=14 और 25=12 से पराजित करके लीग तालिका में चार अंकों के साथ अपनी बढ़त बनाए रखने में सफल रहे। मैचों का कुशल संचालन  प्रधान  निर्णायक  इंटरनेशनल रेफरी  रमेश कुमार वर्मा  की देखरेख में अश्वनी मौर्या, नूरैन खान, प्रियांशु यादव और प्रसाद सोनी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *