राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवसां का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Spread the love

चन्दौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवसां का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्लास में उपस्थित छात्रों से पूछताछ कर पठन पाठन की जानकारी ली। जिलाधिकारी को संस्थान के 13 ट्रेडों के साथ-साथ टाटा टेक्नोलॉजी लि0 के सहयोग से प्रारम्भ 03 व्यवसायों एवं टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से निर्मित भवन का भी प्रधानाचार्य के साथ भ्रमण किया गया। 

जिलाधिकारी ने संस्थान में संचालित व्यवसायों के प्रयोगशाला में मशीनों का भी भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त व्यवसायों में प्रशिक्षार्थियों के प्रशिक्षण के विषय में ट्रेड से सम्बन्धित प्रश्न पूछा तथा पढ़कर किस क्षेत्र में कार्य करने की जानकारी ली एवं प्रशिक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गई। 

संस्थान में लगे रोजगार मेले में आये कम्पनी जे०बी०एम०, गुजरात के एच0आर0 से भी अभ्यर्थियों के प्लेसमेंट से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गये।  निरीक्षण के दौरान साफ सफाई सन्तोष जनक नहीं पाई गई। जिस पर प्रधानाचार्य को कड़े निर्देश दिए कि बेहतर ढंग से प्रतिदिन सफाई सुनिश्चित हो। निरीक्षण के दौरान अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थित जांच की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *