कृषि विज्ञान केंद्र में सूचना विभाग की सेवा पर्व प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

Spread the love

*विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान के तहत आमजन ने दिए अपने सुझाव, आगंतुकों को खूब मिली योजनाओं की जानकारी*02 अक्तूबर तक आयोजित सेवा पर्व प्रदर्शनी में विकसित होते प्रदेश की झलक देख सकेंगे लोग*

चन्दौली। सेवा पर्व के पावन अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग चंदौली द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित विशेष प्रदर्शनी ने जनपदवासियों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया है। यह प्रदर्शनी आज 18 सितंबर से प्रारंभ होकर 02 अक्तूबर तक चलेगी जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है। इस भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, विधायक पीडीडीयू के प्रतिनिधि संजय कन्नौजिया ने किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तीकरण, स्टार्टअप एवं स्वरोजगार सहित शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र से जुड़ी तमाम योजनाओं की विस्तृत जानकारी रोचक पोस्टरों के माध्यम से दी जा रही है। अपर जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि यह प्रदर्शनी 18 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित होगी। इस विशेष प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में विद्यार्थी, युवा, किसान, महिलाएं सभी आकर योजनाओं की जानकारी ले सकते है एवं विकसित उत्तर प्रदेश विजन डॉक्यूमेंट हेतु अपने सुझाव भी दे सकते है। प्रदर्शनी में प्रत्येक कॉर्नर पर योजनाओं की भरपूर जानकारी दी गई है। यहां आकर लोग विकसित बनने की ओर अग्रसर भारत की जीवंत तस्वीर देख सकेंगे और निश्चित ही एक मजबूत प्रेरणा लेकर लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *