पीवीयूएनएल पतरातू में उत्साह और उमंग के साथ हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ

Spread the love

 पतरातू। पीवीयूएनएल पतरातू में इस वर्ष भी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हिंदी दिवस एवं हिंदी पखवाड़ा बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 14 से 30 सितम्बर 2025 तक आयोजित होगा। इस अवधि में विभिन्न प्रतियोगिताएँ एवं गतिविधियाँ आयोजित कर कर्मचारियों तथा परिवारजनों को हिंदी के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जाएगा।

हिंदी पखवाड़े का औपचारिक शुभारंभ 15 सितम्बर 2025 को परियोजना परिसर में हुआ। इस अवसर पर  अशोक कुमार सेहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, महाप्रबंधकों, विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए हिंदी को कार्य एवं संवाद की भाषा बनाने की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *