भदोही में वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन

Spread the love

भदोही / जिले में भारत सरकार द्वारा 01 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक चलाये जा रहे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत जिले में औराई ब्लॉक में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में श्री सुनील कुमार दास, उप महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक लखनऊ, सहायक पुलिस अधीक्षक, भदोही शुभम अग्रवाल, डी०डी० एम० नाबार्ड राम अवध यादव, खण्ड विकास अधिकारी, औराई दिलीप कुमार पासी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराज से मुख्य प्रबन्धक अभिषेक कुमार व राकेश कुमार (वित्तीय समावेशन विभाग, प्रयागराज), आरसेटी निदेशक-भदोही भारद्वाज उपाध्याय, अग्रणी जिला प्रबन्धक भदोही अमित कुमार गुप्ता, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा औराई के शाखा प्रबन्धक गौरव कुमार अग्रवाल, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा औरंगाबाद के शाखा प्रबन्धक नीरज कुमार, वित्तीय परामर्शदाता विनीत सिंह, सी०एम०फ़ेलो डा० मधु शास्त्री एवं आरबीआई के निर्देशानुसार वित्तीय परामर्श दाता आरोह फाउंडेशन के डी०सी० रमेश बागी एवं उनकी टीम उपस्थित रहे।

विशेष वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं यथा-प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), अटल पेंशन योजना (एपीवाई) और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, ग्रामीणों को इन योजनाओं के साथ अपने खातों को जोड़ने और री-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान, आरबीआई के उप महाप्रबंधक सुनील कुमार दास ने वित्तीय समावेशन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण भारत में डिजिटल लेनदेन, सामाजिक सुरक्षा बीमा और पेंशन योजनाओं में भागीदारी से न केवल वित्तीय सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगा। उन्होने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे आर्थिक रूप से सशक्त बनने के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाएं । सहायक पुलिस अधीक्षक, भदोही, श्री शुभम अग्रवाल ने साईबर फ्रॉड से रोकथाम एवं शिकायत निवारण प्रणाली के अंतर्गत विशेष डायल नंबर 1930 से ग्रामीणों को अवगत कराया और किसी भी साइबर फ्राड की स्थिति में प्रथम सूचना 1930 पर देने का आग्रह किया। अग्रणी जिला प्रबन्धक भदोही अमित कुमार गुप्ता ने आए सभी अतिथि गण एवं ग्रामवासियों का धन्यवाद ज्ञापन किया । बैंक अधिकारियों, व्यवसाय संवाददाताओं और विभिन्न बैंकों के बैंक मित्रों ने कैंप में सक्रिय रूप से भाग लिया। खातों के लिए केवाईसी अपडेट तुरंत किए गए और कई ग्रामीणों को नए बैंकिंग योजनाओं से जुड़ने का लाभ मिला। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *