आपदा प्रभावित थराली में टीएचडीसीआईएल द्वारा राहत सामग्री वितरण

Spread the love

पीपलकोटी, ।जनपद चमोली के थराली क्षेत्र में आई भीषण बादल फटने की आपदा से व्यापक जनहानि एवं भारी क्षति हुई। इस आपदा की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी चमोली  संदीप तिवारी के मार्गदर्शन एवं समन्वय में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (वीपीएचईपी) ने त्वरित पहल करते हुए प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई।

परियोजना परिसर से राहत सामग्री से युक्त मिनी ट्रक को टीएचडीसी के महाप्रबंधक (सामाजिक एवं पर्यावरण/टीबीएम)  के.पी. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी चमोली के साथ हुई चर्चा उपरांत, टीएचडीसीआईएल द्वारा 80 राहत किट आपदा प्रभावित परिवारों में वितरित की गईं। प्रत्येक राहत किट में आवश्यक खाद्यान्न एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएँ सम्मिलित थीं, जिनमें 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, विभिन्न प्रकार की दालें, तेल, नमक, मसाले, चीनी, चायपत्ती, दूध पाउडर तथा बिस्किट पैकेट आदि शामिल थे।

आपदा प्रभावितों को सहयोग प्रदान करते हुए टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (वीपीएचईपी) ने पुनः यह सिद्ध किया कि कंपनी न केवल विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रतिबद्ध है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन में भी सदैव अग्रणी भूमिका निभाती रही है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चमोली ने टीएचडीसीआईएल के इस मानवीय सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया और कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदान की गई सहायता प्रभावित परिवारों के लिए अत्यंत राहतकारी सिद्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *