बेहतर कार्य कर खराब रैंकिंग वाले विभाग अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाएं -जिलाधिकारी

Spread the love

सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर सी, डी श्रेणी की रैकिंग पाने वाले अधिकारियों को किया सचेत, कहा- रैकिंग में सुधार लाये नहीं तो कार्रवाई होंगी* *बी व सी श्रेणी वाले अधिकारियों को ए श्रेणी लाने का डीएम ने दिए कड़े निर्देश*

*चंदौली/ जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं की उपस्थिति में द्वारा सी० एम० डैस बोर्ड (विकास) कार्य एवं 50 लाख से अधिक लागत की परियोजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।  बैठक में जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर, आवास योजना ग्रामीण, भवन निर्माण, जल जीवन मिशन, हर घर नल, फैमिली आईडी, स्वच्छ भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, नई सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत आदि 50 लाख से ज्यादा की परियोजना पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों एवं कनेक्शन का कार्य की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन उद्यान विभाग की एक्सिलेंस सेंटर के कार्य पूर्ण करने में लेट लतीफी बरतने पर कार्यदायी संस्था को कार्य में लापरवाही बरतने पर कड़ी फटकार लगाते हुये कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। फैमिली आई०डी० कार्ड बनवाने हेतु सम्बन्धित विभाग के साथ जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अधिकारी को निर्देश दिया गया। उन्होंने अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं के निर्माण कार्य के लिए धनराशि प्राप्त है, उनका कार्य निश्चित समयावधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित होगी। 

जिन विभागों की प्रगति खराब है एवं बी/सी रैंक आई है, वह इसके पीछे के कारणों को चिन्हित करने के कड़े निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। कहा कमियों को दूर कर रैंकिंग में बेहतर सुधार लाया जाए। सभी विभागों को समय पर फीडिंग करने के लिए निर्देशित किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित हो रही बी/सी रैंकिंग पर नाराजगी जताई। कहा कि खराब रैंकिंग वाले विभाग अपनी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार लाएं। सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपनी विभागीय प्रगति की रिपोर्ट सीएम डैशबोर्ड पर माह के अंत तक अनिवार्य रूप से फीड कराना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी पीडब्ल्यूडी, अधिशासी अभियंता चंद्र प्रभा, अधिशासी अभियंता विद्युत, पर्यटन अधिकारी, सोशल सेक्टर के अधिकारीगण सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *