वाराणसी: स्टेशन पर बम की झूठी सूचना फैलाने वाला नासिर गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

Spread the love

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर बम की झूठी सूचना देने वाले आरोपी नासिर खान को जीआरपी ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। नदेसर निवासी नासिर ने मंगलवार को कंट्रोल रूम को कॉल कर बम ब्लास्ट की झूठी जानकारी दी थी। अचानक फैली इस खबर से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई थी।

जीआरपी-आरपीएफ ने चलाया था तलाशी अभियान

सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया। यात्रियों और स्टाफ को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में यह खबर झूठी निकली।

मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी

बुधवार को जीआरपी को मुखबिर से सूचना मिली कि नासिर प्लेटफॉर्म नंबर 9 के पूर्वी छोर पर मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

मोबाइल से हुआ खुलासा

जीआरपी थाना प्रभारी रजोल नागर ने बताया कि नासिर का मोबाइल फोन चेक करने पर झूठी सूचना देने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *