सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में सेवानिवृत्ति पूर्व कर्मचारी सशक्तिकरण कार्यशाला ‘रोशनी’ का आयोजन

Spread the love

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के सीपीटीआई केंद्र में 8 अगस्त, 2025 को सेवानिवृत्ति पूर्व कर्मचारी सशक्तिकरण कार्यशाला ‘रोशनी’ का आयोजन किया गया। मुख्य महाप्रबंधक (पर्यावरण एवं उपयोगिताएँ),  हीरालाल महापात्रा, उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि थे। महाप्रबंधक (मानव संसाधन-बीई, आईईडी एवं एचए),  आर.के. वर्मा विशिष्ट अतिथि थे। संयंत्र और ओडिशा खान समूह के अधिकारियों सहित 19 कर्मचारी, जो अगस्त 2025 में सेवानिवृत्त होंगे, इस सत्र में शामिल हुए। 

‘रोशनी’ के सत्रों में एक सुचारु सेवानिवृत्ति बदलाव के लिए महत्वपूर्ण विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला शामिल के गई। सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा) डॉ. शिवालकर ने अपने सत्र में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दाओं और सेवानिवृत्ति के बाद स्वस्थ जीवन के लिए विभिन्न तारिकाओं पर चर्चा की। 

साइबर सुरक्षा से संबंधित मामलों पर उप महाप्रबंधक (सी एंड आईटी),  वी पी आर्य द्वारा चर्चा की गई, जहाँ डिजिटल युग में इंटरनेट के लाभों को समझाया गया और प्रतिभागियों को अपनी डिजिटल उपस्थिति की सुरक्षा करने में मदद करने के लिए साइबर खतरों और सुरक्षा की दुनिया में अंतर्दृष्टि प्रदान की गई। 

वित्तीय सत्र में, उप प्रबंधक (वित्त एवं लेखा),  डी के दाश ने जीवन के दुसरे पड़ाव में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सुचारू अंतिम निपटान और प्रभावी वित्त प्रबंधन की प्रक्रियाओं पर चर्चा की। सहायक महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा),  पप्पू कुमार ने वित्तीय सुरक्षा योजना के बारे में बात की। महत्वपूर्ण बदलाव के चरण को बखूबी पार करने और एक उद्देश्यपूर्ण और सक्रिय जीवन जीने के लिए, सहायक महाप्रबंधक (सीपी-2),  बाबुला नाहक ने सकारात्मक मानसिकता की तैयारी पर विचार-विमर्श किया। सेल मेडिक्लेम योजना को सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-ई.आर एवं सी), सुश्री ज्योति ओड़या ने संबोधित किया।  प्रारंभ में, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन-ई.आर. एवं सी),  एस पी माझी ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया, जबकि सुश्री ज्योति ओड़या ने श्रम निरीक्षक,  के के परिडा और मानव संसाधन-ई.आर टीम के साथ कार्यक्रम का समन्वय किया। 

‘रोशनी’ कार्यशाला का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सकारात्मकता, उत्साह और तत्परता के साथ सेवानिवृत्ति को अपनाने के लिए व्यापक रूप से तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *