बच्चों का यूनिफॉर्म, अनुशासन, एकरूपता और आत्मसम्मान का प्रतीक है – इंदु सिंह

Spread the love

दिशिता महिला मंडल रेनुसागर ने 65 छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म किया वितरण

अनपरा सोनभद्र। दिशिता महिला मंडल, रेनुसागर द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए रेनुसागर प्राथमिक पाठशाला,  के 65  छात्र एवं छात्राओं को निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरित किया।आयोजित कार्यक्रम में दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों, का यूनिफॉर्म  अनुशासन, एकरूपता और आत्मसम्मान का प्रतीक होता है। जब आप सभी एक जैसे परिधान में विद्यालय आते हैं, तो आप सभी के बीच कोई भेद नहीं रह जाता। यह हमें सिखाता है कि हम सब एक समान हैं और शिक्षा के क्षेत्र में सभी को बराबरी का अधिकार है। 

इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या विभा शैलेश सिंह एवं अन्य महिला मंडल की  सदस्याएं  मेनका अरोड़ा, कविता श्रीमाली, सुजाता पांडेय ,रितु हर्षवर्धन,रितु दवे, विभा मनीष सिंह ,स्मृति लेखा पटनायक ,रजनी रूंगटा एवं दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सचिव तूलिका श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म प्रदान करते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक रहने एवं अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन ने दिशिता महिला मंडल के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा इस प्रकार की पहल को विद्यार्थियों के लिए उत्साहवर्धक बताया। यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध हुआ, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी प्रसारित किया कि सामूहिक प्रयासों से शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका पूनम वार्ष्णेय सहित अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *