वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज करेंगे जांजगीर का दौरा 

Spread the love

रायपुर / प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन आज गुरूवार 7 अगस्त कोे जिला मुख्यालय जांजगीर में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 11 बजे आयोजित राज्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात जांजगीर-चांपा से दोपहर 2 बजे रवाना होकर शाम 5 बजे रायपुर लौट आएंगे। श्रम मंत्री श्री देवांगन 8 अगस्त शुक्रवार को शाम 4 बजे मैक ऑडिटोरियम (महाराजा अग्रसेन कॉलेज सभागृह) समता कॉलोनी रायपुर में आयोजित स्व.पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे की कृति ‘मैं छत्तीसगढ़ बोलता हँू‘ का विमोचन एवं स्मृति समारोह में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *