राबर्ट्सगंज में सुना गया प्रधानमंत्री के मन की बात

Spread the love

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज स्थित बूथ संख्या 14 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में सुनी गई। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सफलताओं और देशवासियों की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से सुरक्षित वापसी और चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धियां देश के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की मेहनत और समर्पण का परिणाम हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए अवसर पैदा हो रहे हैं और युवाओं को इन क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति और विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी का महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने यूनेस्को द्वारा 12 मराठा किलों को विश्व धरोहर स्थलों के रूप में मान्यता दिए जाने की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के इतिहास और संस्कृति की समृद्धि को दर्शाता है और हमें अपने अतीत से सीखने की जरूरत है। कार्यक्रम में सभासद विनोद सोनी, बूथ अध्यक्ष शशिकांत पाण्डेय, योगेश सिंह, उत्कर्ष, रवि कसेरा, मालवीय जी, सनद दुबे, अनूप, विशाल और बूथ के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात को ध्यान से सुना और देश की प्रगति और उपलब्धियों पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में डॉ धर्मवीर तिवारी ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम से हमें देश के विकास और प्रगति के बारे में जानने का अवसर मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *