पीवीयूएनएल की बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा    फलदार पौधों का वितरण

Spread the love

बनहरदी, लातेहार । सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत पीवीयूएनएल की बनहरदी कोयला खनन परियोजना द्वारा ग्राम पंचायत चेतर में 300 उच्च किस्म के फलदार वृक्षों के पौधों (आम, अमरूद, लीची, एवं चीकू) का वितरण परियोजना प्रभावित परिवारों बीच किया गया। 

इस कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक कुमार सेहगल (मुख्य कार्यकारी अधिकारी (पी वी यू एन एल) द्वारा किया गया। जिनके साथ श्रीमती संगीता दास (महाप्रबंधक P&S)  जियाउर रहमान (प्रमुख मानव संसाधन विभाग– पी वी यू एन एल)  एम. चंद्रशेगर ( अपर महाप्रबंधक एवं एचओडी बनहरदी कोल ब्लॉक), डॉ. आर बी सिंह  अपर महा प्रबंधक (खनन, भू अर्जन/ पुनर्वास),  सिद्धार्थ शंकर (अपर महा प्रबंधक सिविल &इंफ्रा)  अमरेश चंद्र राउल ( उप महाप्रबंधक, भू अर्जन /पुनर्वास),  विनेश कुमार, (वरिष्ठ प्रबंधक R &R,)  संजय  कुमार (उप प्रबंधक मानव संसाधन),  अमित द्विवेदी ,  अबीरलाल नाथ एवं  कुमारी पूजा (Executive -LA/R&R) उपस्थित रहे।

इसके अलावा  प्रकाश सिंह , मुखिया ग्राम पंचायत चेतर द्वारा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पौधा वितरण में योगदान दिया गया।

पौधा वितरण के दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया उन्होंने परियोजना प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की गई।

इसके अलावा मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा जनता से उनका कुशल छेम जाना तथा क्षेत्र में विकास संबंधी जानकारी ली गई। सामुदायिक विकास के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं को सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *