31 जुलाई तक कनहर बांध से जल जीवन मिशन को मिलेगा पानी – सीडीओ

Spread the love

सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने आज शनिवार को कनहर सिचाई परियोजना अमवार कनहर बांध पहुंच कर सिचाई विभाग के जेई नन्दलाल यादव से कनहर बांध से संबंधित जानकारी लिया व उसके बाद मुख्य बांध स्पेल वे के कंट्रोल रूम से वाॅक वे पर जा कर बारीकी से बांध के जलस्तर व निर्माण कार्य का निरिक्षण किया। उसके बाद अमवार जल जीवन मिशन के इनटेक वेल पर जलस्तर व निर्माण कार्य की जानकारी जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण सिंह व कार्यदाई संस्था एल एंड टी के प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत सिंह से लिया | जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण सिंह ने बताया कि अमवार जल जीवन मिशन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है अमवार जल जीवन मिशन से दुद्धी ब्लॉक के 58 गाँव मे पीने का पानी पाईप लाईन के द्वारा पहुंचेगा। जल जीवन मिशन के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने बताया कि 31 जुलाई के बाद कनहर बांध से जल जीवन मिशन अमवार को पानी दिया जायेगा। जल्द यहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा।

इस दौरान प्रखण्ड विकास अधिकारी दुद्धी राम विशाल चौरसिया,जल निगम के सहायक अभियंता मामुर अली, एल एंड टी के निमेश बहरा, सेक्रेटरी सुरेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *