लगातार आठवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार आठवें दिन  रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
सावन माह के आठवें दिन शुक्रवार को आस्था केसरी, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, पंकज गुप्ता, विनीता गुप्ता, भईया लाल, करुणा सिंह, प्रियंका गुप्ता, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, विवेकानंद मौर्य, विमला देवी, कृष्णावती, सविता मिश्रा, लकी केसरी, ऋषिता केसरी, कलावती चैबे, राधा केसरी, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी,  रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ  आचार्य राधेकृष्ण तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।
 भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। आरती, पूजन में प्रमुख रूप से कालो देवी, हीरा, इन्द्रपति पांडेय महाराज,  सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज, सुरेश महाराज आदि मौजूद रहे।। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *