नगरवासियों की समस्याओं का समाधान प्रथम प्राथमिकता – चेयरमैन रूबी प्रसाद

Spread the love

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन  रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र  की अध्यक्षता में किया गया।   जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 5, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 4. नगर पंचायत ओवरा में 1, नगर पंचायत रेणुकूट में 5, नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बाजार में 1. नगर पंचायत अनपरा में 2. समस्त निकायों में कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।  मुकेश कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है उक्त अवसर पर जेई राज कुमार, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे,राकेश कुमार,अजीत सिंह विमलेश, संत सोनी  आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *