भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कार्यक्रम शुरू

Spread the love

शिव शक्ति महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा श्रावण मास के पहले दिन शुक्रवार से रुद्राभिषेक कार्यक्रम शुरू हो गया। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। यह कार्यक्रम समूचे सावन माह तक चलेगा। सावन माह के पहले दिन शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका विमला देवी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य व पंडित रेवती तिवारी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ  आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने गंगाजल, दूध, दही, शहद से रुद्राभिषेक पूजन कराया।  भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक किया जाएगा। साध्वी कृष्णावती, कालो देवी, हीरा, परमानंद, विवेकानंद, डाक्टर विजय, उर्मिला देवी, भईया लाल, करुणा सिंह, इन्द्रपति पांडेय, मनोज केसरी, रितिका केसरी, कलावती चौबे, रामा देवी, सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज, अभय समेत तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *