ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा मनाया गया “वन महोत्सव”

Spread the love

रेणुकूट। ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट में 9 जुलाई 2025 को संस्थान परिसर में स्थित “मधुबन” में वृक्षारोपण महा अभियान 2025 के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप वृक्षारोपण कार्यकक्ष का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यकम का शुभारम्भ संस्थान के ईकाई प्रमुख  मनीष गर्ग  एवं मानव संसाधन प्रमुख  राजीव दुबे  के सयुक्त प्रयास द्वारा पौधा रोपण करने के साथ किया गया। ग्रासिम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड रेनुकूट द्वारा आयोजित “बन महोत्सव” के इस शुभअबसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों में प्रमुख रुप से  राकेश कुमार -प्रमुख (कर्मचारी संबंध),  राजेश सिंह प्रमुख (सुरक्षा),  सतीश कुमार सिंधी अधिकारी (उद्यान विभाग) के अलावा संस्थान के अनेकों कर्मचारिगणों की भी अहम भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *