सच्चा काम, पक्का काम से बनेगा विकसित भारत – असीम अरुण

Spread the love

समाज कल्याण विकास संघ का दो दिवसिय अधिवेशन सम्पन्न*

*लखनऊ: हम जो भी काम करें उसे पूरे मनोयोग से करें। काम सच्चा और पक्का होगा तभी भ्रष्टाचार को दूर किया जा सकता है। सच्चा काम, पक्का काम से ही देश विकसित बनेगा। यह बातें समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरुण ने शुक्रवार को भागीदारी भवन में उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विकास संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि कहीं। इस मौके पर संघ द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से सम्बंधित मांग पत्र मंत्री को सौंपा गया।

संघ पदाधिकारियों की मांगों और समस्याओं को सुनने के बाद समाज कल्याण मंत्री ने मंच से ही श्री कुमार प्रशांत, निदेशक समाज कल्याण को निर्देश दिया कि इनकी मांगों को पूर्ण किया जाये। कर्मियों के कार्य में और कुशलता लाने के लिए विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिलाए जाने का निर्देश भी मंत्री ने दिया। विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को और जनोपयोगी बनाने की मांग भी संघ द्वारा की गयी, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिल सके। संघ द्वारा उठाये गए कैडर रिव्यू के मामले पर मंत्री ने गंभीरता से विचार करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। 

कार्यक्रम में संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एस एन यादव, अर्जुन द्विवेदी सहित प्रदेश भर से आए ग्राम विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *