ठाकुर जी का रथ खींचकर निहाल हुए भक्त 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर/ ठाकुर जी का सुसज्जित रथ शुक्रवार को नगर के सत्यानगंज मोहल्ले में स्थित राधा कृष्ण मंदिर परिसर से नगर भ्रमण के लिए निकला रथ पर श्री कृष्ण के साथ बहन सुभद्रा भी विराजमान थी वही रथ को खींचकर भक्त निहाल हो उठे।आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया को भगवान कृष्ण भाई बलराम एव बहन सुभद्रा के साथ रथ यात्रा मेला के अवसर पर नगर के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर परिसर से परंपरा गत ढंग से नगर भ्रमण पर निकले मंदिर परिसर से रथ साय लगभग छः बजे निकला जिसको भक्त गण खींचकर नगर भ्रमण के लिए निकले और रथ को भक्त लेकर नई बाजार के पास स्थित सामुदायिक भवन के सामने से चौक बाजार खरंजा होते हुए पांडेय जी दक्षिणी फाटक पहाड़ी तक के लिए निकले।

इस बीच भक्तो ने रथ को जगह जगह रोककर ठाकुर जी की आरती उतारी और लोगों ने अपने अपने छत एव बालकनी से पुष्प वर्षा भी किया। इस अवसर पर पुजारी अमरेश चंद्र पांडेय उर्फ मगरू महराज ने पुजा अर्चना किया। और मंदिर परिसर से रथ राजकुमार अग्रहरि, सुरेश जायसवाल, गोपाल दास गुप्ता, दीनू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस एव पी ए सी तैनात रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *