बीसीसीएल ने अनुकंपा नियोजन शिविर 4.0 में 127 नियोजन पत्रों का किया वितरण

Spread the love

कोयला नगर स्थित काम्युनिटी हॉल में सीएमडी समीरन दत्ता के हाथों हुआनियुक्ति-पत्र वितरण की शुरुआत

 विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में रहे मौजूद

धनबाद। अनुकंपा आधारित नियुक्ति में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए बीसीसीएल ने आज अनुकंपा शिविर 4.0 के माध्यम से 127 पात्र उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। अनुकंपा नियुक्ति के सन्दर्भ में बीसीसीएल द्वारा इस वर्ष जनवरी से अब तक कुल 349 नियुक्ति पत्र बाँटें जा चुके हैं, जो संस्थान की अनुकंपा आधारित नियुक्ति के प्रति उसके संवेदनशील और निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बता दें कि बीसीसीएल द्वारा वर्ष दर वर्ष अनुकंपा आधारित नियुक्ति में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गयी है, जिसके अंतर्गत संस्थान द्वारा वर्ष 2023 में 346, 2024 में 474 और 2025 में (जनवरी माह से अब तक) 349 नियुक्ति पत्र बाँटें जा चुके हैं।

अन्नपूर्णा हॉल सभागार, कोयला नगर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमडी समीरन दत्ता ने की। निदेशक (मानव संसाधन)  मुरलीकृष्ण रमैया, निदेशक (वित्त)  राकेश कुमार सहाय, निदेशक (तकनीकी)  संजय कुमार सिंह एवं निदेशक (तकनीकी) योजना एवं परियोजना,  मनोज कुमार अग्रवाल के अतिरिक्त मुख्यालय एवं सभी क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, नोडल अधिकारी, मानव संसाधन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नियोजन प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के परिजन, विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ की गयी, जिसमें सर्वप्रथम निदेशक (मानव संसाधन)  मुरलीकृष्ण रमैया ने सीएमडी समीरन दत्ता का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत-अभिनन्दन किया। जिसके पश्चात मुख्यालय के अन्य वरीय पदाधिकारियों ने डीएफ,  राकेश कुमार सहाय, डीटी,  संजय कुमार सिंह और डीटीओपी श्री मनोज कुमार अग्रवाल का पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया। कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत के पश्चात नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *