डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन द्वारा छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनायी गयी

Spread the love

 सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा डीबीए अध्यक्ष जगजीवन सिंह की अध्यक्षता में डीबीए सभागार में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती केक काटकर एवं शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर मनायी गयी। तदुपरान्त अध्यक्ष जगजीवन सिंह एड0, उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह एड0 व सचिव पवन कुमार सिंह एड0 ने पत्रकार वार्ता किया। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष ने बताया कि ट्रस्ट के सदस्यों की आर्थिक, बौद्धिक एवं सामाजिक स्तर व व्यवसाय में वृद्धि के लिए बिना हानि लाभ के कार्य करना तथा न्यास के सदस्यों की मृत्यु होने पर अधिवक्ता द्वारा नामित व्यक्ति को आर्थिक मदद करना इस ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है। न्यास सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग व शोषित समाज तथा न्याय से वंचित व्यक्तियों को निःशुल्क न्याय दिलाने का कार्य  तथा समाज के निराश्रित बच्चों को बुजुर्गों, विद्वानों व विकलांग को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान कर करेगा। बताया कि ट्रस्ट की सभी औपचारिकाएं पूर्ण हो गई हैं इसे  एक जुलाई,2025 से वकालतनामा एवम् कूपन जारी कर दिया जाएगा। उसी के आय से प्राप्त समस्त धनराशि अधिवक्ता कल्याण हेतु खर्च किया जाएगा।  जिलाध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एड0 के द्वारा इस कार्य में अग्रणी भूमिका निभाने के प्रति आभार जताया कहा कि इन्ही के मार्ग दर्शन में इस बड़े कार्य को करने में हम अधिवक्तागण सफल हो रहे हैं। प्रेस वार्ता में प्रदीप कुमार मौर्य, राजेश कुमार यादव, रियाज खान, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, शांति वर्मा, वीपी सिंह, टीटू गुप्ता, शाहनवाज खान, कामता प्रसाद यादव, राजेश कुमार, महेंद्र आर्य, दसरथ यादव, राकेश कुमार सिंह, नवीन पांडेय, याकूब, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *