राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की सपाइयों ने मनाई जयंती

Spread the love

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव की अध्यक्षता में राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती बृहस्पतिवार को मनाई गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज जिन्हें राजर्षी शाहू महाराज के नाम से भी जाना जाता है। कोल्हापुर रियासत के एक महान शासक थे जो अपने सामाजिक सुधार के लिए जाने जाते थे। वह ग्रामीण लोगों के लिए काम करने वाले एक समाज सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक परिवर्तन की दिशा में जो क्रांतिकारी कार्य किया उसके लिए वह इतिहास में हमेशा याद किए जाते हैं। जिनके पग चिन्हों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद अखिलेश यादव चल रहे हैं। साथ ही उन्हें न्याय दिलाने के लिए सदन तक आवाज बुलंद उठा रहे हैं। इस मौके पर अशोक पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, अनिल प्रधान, कामरान खान, फारूक अली जिलानी, दीनानाथ अग्रवाल, विनोद यादव, विष्णु कुशवाहा, जब्बार खान आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *