बीईओ नगवां को डॉ ब्रजेश कुमार सिंह महादेव ने किया सम्मानित

Spread the love

सोनभद्र। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी नगवां धनंजय सिंह को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर डॉ ब्रजेश कुमार सिंह महादेव ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवां एवं वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राशैम  द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।  नवागत खंड शिक्षा अधिकारी धनंजय सिंह ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक वह है जो न केवल ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि छात्रों को प्रेरित भी करता है, उनके विकास में सहायक होता है और उन्हें जीवन में सफल होने के लिए तैयार करता है। इस अवसर पर जय प्रसाद चौरसिया प्रधानाध्यापक पीएम कंपोजिट विद्यालय पल्हारी, विनोद मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष, महेंद्र जायसवाल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, पीएन सिंह, श्रीकांत दुबे, अरविंद पांडेय, महेश भारती, उर्मिला, मुकेश, ओमप्रकाश, प्रशांत मिश्रा, महेंद्र, उमेश दुबे, अजय, देवेंद्र, अंकित, राकेश, हरिओम, रविकांत मौर्य, राजीव सिंह, अमन मौर्य, रामदुलार सिंह सहित दर्जनों शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। नए सत्र की शुभकामनाओं के साथ सत्र समापन की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *