नाली जाम सड़क पर बह रहा गंदा पानी आवागमन में हो रही परेशानी 

Spread the love

सफाई कर्मियों का पता नहीं , हाल अहरौरा जमुई रोड पर स्थित सोनपुर गांव का 

अहरौरा, मिर्जापुर / क्षेत्र के अहरौरा जमुई रोड पर स्थित सोनपुर गांव की सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है नाली जाम होने के कारण सड़क पर पानी बह रहा है जिससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानी हो रही है और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। वही गांव में नियुक्त सफाई कर्मियों का कही कोई अता पता नहीं है। राजगढ़ विकास खंड में पड़ने वाला सोनपुर का यह गांव स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रहा है ।

अहरौरा जमुई रोड के दोनों किनारे पर स्थित इस गांव में सहकारी समिति के ठीक सामने नाली जाम होने के कारण पूरे गांव का गंदा पानी रोड पर बह रहा यही नहीं यह गंदा पानी सहकारी समिति में भी घुस गया है। लेकिन ग्राम प्रधान जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। वही ग्रामीणों का कहना है गांव में सफाई कर्मचारी दिखाई नहीं पड़ते हैं न वे कोई साफ सफाई करते हैं। नाली का गंदा पानी रोड पर और लोगों के घरों के सामने बहने से संक्रामक रोग उत्पन्न होने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्ध नाथ सिंह, मनीष कुमार पांडेय, बबलू पांडेय ने बी डी ओ राजगढ़ एव जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *