1 से 31 जुलाई तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान – चेयरमैन

Spread the love

सोनभद्र। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों, दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण 01 से 31 जुलाई,2025 तक रोगों की रोकथाम से सम्बन्धित बैठक बुधवार को नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अध्यक्ष द्वारा संचारी रोग नियत्रंण अभियान के दृष्टिगत उपस्थित लोगों को दिमागी बुखार, अन्य वेक्टर जनित रोगों, जल जनित रोगों तथा दस्त रोग की रोकथाम तथा साफ-सफाई के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए आगामी दिनों में कार्ययोजना बनाकर नगर के सभी वार्डाे में नालियों की साफ-सफाई/गार्बेज निस्तारण/एन्टी लार्वा का छिड़काव/फॉगिंग कराने हेतु सम्बन्धित सफाई नायक एवं सह सफाई नायकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में सभासद अनवर अली, प्रदीप कुमार सिंह, चन्द्रकान्त दूबे, मनोज कुमार चौबे  हीरावती देवी व जिला मलेरिया अधिकारी  धर्मन्द्र कुमार श्रीवास्तव, शुभम सिंह,  महेश प्रसाद, यूनिसेफ, तथा नगर पालिका के कर्मचारी संत कुमार सोनी, विमलेश लाल, अजीत कुमार सिंह, आकाश रावत, राजीव, प्रिंस, सूरज मिश्रा आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *