अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर स्थित बिंदपुरवा गांव के सामने स्थित एक गैस एजेंसी के पास बुधवार को सुबह लगभग नौ बजे अपनी बहन को कन्हईपुर गांव के पास स्थित एक प्राइवेट स्कूल में छोड़कर बाइक से वापस आ रहे 20 वर्षीय युवक नीतेश यादव पुत्र सियाराम यादव को निवासी भगवानपुर बेलखरा अहरौरा को वाराणसी से सोनभद्र की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने धक्का मार दिया जिससे नीतेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायल नीतेश को उपचार के लिए लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा आई जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया की कार को कब्जे में ले लिया गया है।
