केन्द्रीय मंत्री द्वय जयन्त चौधरी व श्रीमती सावित्री ठाकुर 24 जून को सोनभद्र में

Spread the love

सोनभद्र।  प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल सोनभद्र ने अवगत कराया है कि  राज्य मंत्री, कौशल विकास और उद्यमशीलता एवं शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार जयंत चौधरी जी का जनपद सोनभद्र में 24 जून, 2025 को भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। उन्होंने बताया कि मंत्री प्रातः 10.00 बजे पंचायत रिसोर्स सेन्टर विकास भवन राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में नव्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे, इसके बाद जे0एस0एस0 केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगें।
 प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने अवगत कराया है कि महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री भारत सरकार श्रीमती सावित्री ठाकुर  का जनपद सोनभद्र में 24 जून, 2025 को भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। उन्होंने बताया कि मंत्री जी नव्या कार्यक्रम में मंत्री जी भारत सरकार जयंत चौधरी के साथ पंचायत रिसोर्स सेन्टर विकास भवन तथा जे0एस0एस0 केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *