श्री सर्वेश्वरी समूह,पड़ाव, वाराणसी द्वारा निःशुल्क मच्छरदानी वितरण किया गया

Spread the love

म्योरपुर,सोनभद्र। दुद्धी विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय झारो खुर्द में समूह द्वारा संचालित 19 सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत शाखा रेणुकूट प्रधान कार्यालय श्री सर्वेश्वरी समूह, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवाश्रम पड़ाव, वाराणसी द्वारा निःशुल्क मच्छरदानी वितरण किया गया। जिसमें गरीब, असहाय, दिव्यांग एवं वृद्ध ग्रामीणों के बीच 150 मच्छरदानी वितरित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ एस.के.सिंह द्वारा संस्था के संस्थापक परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु तथा अध्यक्ष परम पूज्य बाबा गुरूपद सम्भव राम के चित्रछाया के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर शाखा  उपाध्यक्ष  कमल किशोर जी ने मानव कल्याण हेतु समूह द्वारा संचालित 19 सूत्रीय कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा लोगों को मच्छरदानी के सही उपयोग के लिए जागरूक किया। प्रधान प्रतिनिधि संतोष पनिका एवं अन्य पंचायत सदस्यों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर समूह शाखा के जी.के. पाण्डेय, अनिल सिंह, उग्रसेन कुशवाहा, सीताराम, दीनबंधु, रविरंजन, दिनेश, मुकेश कुमार,  सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *