प्रभारी मंत्री ने तेलगुड़वा से कोन झारखण्ड सीमा तक जाने वाले मार्ग का वैदिक मंत्रोंच्चार कर किया भूमिपूजन

Spread the love

सोनभद्र। प्रभारी मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने शनिवार को तेलगुड़वा से कोन होतेे हुए झारखण्ड सीमा मार्ग के 1 से 20 खनन क्षेत्र तक सीसी एवं डीसी रोड के निर्माण कार्य के स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन  किया  ।  इस दौरान मंत्री ने कहा कि तेलगुड़वा से कोन होते हुए झारखण्ड सीमा तक जाने वाले इस सड़क का निर्माण कार्य बहुत ही जरूरी था, इस सड़क का निर्माण कार्य न होने से ग्रामीणों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था, सड़क का निर्माण कार्य  हो जाने से लोगों के आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी और वह अपने पहुंच स्थल पर आसानी से पहुंच सकेंगें ।   उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये, सी0सी0 रोड सड़क के निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये, क्योंकि इस सड़क मार्ग से काफी  संख्या में लोडिंग वाहनों का आवागमन होता है।  इस मौके पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता सहित अधिकारी गण व जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *