भदोही । विधायक औराई के साथ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समधा ताल से संबंधित नालों की खुदाई कार्य का शुभारंभ किया गया I विधायक औराई द्वारा मनरेगा श्रमिकों का उत्साह वर्धन करते हुए नाले की खुदाई कार्य में पूर्ण योगदान दिए जाने की अपील की गई I मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित खंड विकास अधिकारी औराई को निर्देशित किया गया कि वह निरंतर अनुश्रवण करते हुए नाला खुदाई का कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं ताकि जल जमाव के कारण किसानों की होने वाली फसल नष्ट ना हो और पैदावार में वृद्धि हो।
समिधा ताल की खुदाई प्रारम्भ
