GEM: बेटियाँ आत्मविश्वास और आशा के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने को तैयार – अजय सिंघल

Spread the love

एनटीपीसी फरक्का में मीडिया मीट : कार्यकारी निदेशक अजय सिंघल ने की संवाद की सराहना

फरक्का । एनटीपीसी फरक्का ने अपने मीडिया संबंधों को सुदृढ़ करने और हाल की उपलब्धियों को साझा करने के उद्देश्य से एक विशेष प्रेस मीट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल और झारखंड के आस-पास के जिलों से आए मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत आवासीय शिक्षण संस्थान (RLI) के दौरे से हुई, जहाँ पत्रकारों ने बालिका सशक्तीकरण मिशन (GEM) 2025 की प्रतिभागी छात्राओं से बातचीत की। इसके पश्चात गीतांजलि ऑडिटोरियम में आयोजित औपचारिक सत्र में एनटीपीसी फरक्का के कार्यकारी निदेशक अजय सिंघल ने मीडिया की भूमिका को सराहा और कंपनी की विभिन्न पहलों को साझा किया। संयंत्र संचालन और उपलब्धियों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक खुला प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में संजय श्रीवास्तव (महाप्रबंधक, संचालन एवं रखरखाव), सतीश एस (महाप्रबंधक, व्यावसायिक उत्कृष्टता), शशि चंद्रा (महाप्रबंधक, ईंधन प्रबंधन), बी.के. भराली (महाप्रबंधक, चिकित्सा) और आलोक कुमार रणबीर (मानव संसाधन प्रमुख) उपस्थित रहे। एनटीपीसी फरक्का ने इस अवसर पर मीडिया के साथ पारदर्शी संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *