वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ माँ के नाम के तहत इफको घियानगर फूलपुर में वृहद वृक्षारोपण 

Spread the love

प्रयागराज। केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा सघन वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ माँ के नाम के तहत इफको घियानगर फूलपुर में वृहद वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम  मुख्य अतिथि संदीप रॉय, वैज्ञानिक, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, लखनऊ की उपस्थिति में अतिथि गृह के सपीम वृहद वृक्षारोपण हुआ। संदीप रॉय ने कहा  “एक पेड़ माँ के नाम” एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं और इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रबंधक ई.पी.सी. उमेश कुमार,  प्रबंधक ई.पी.सी. मनोज तिवारी, तकनीकी विभाग से सुरेश कुमार सिंह तथा बड़ी संख्या में इफको कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *