सेल, आरएसपी के इस्पात जनरल अस्पताल में “विश्व रक्तदाता दिवस” 

Spread the love

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के इस्पात जनरल अस्पताल में 14 जून को “विश्व रक्तदाता दिवस” के अवसर पर एक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं), डॉ. जे के आचार्य उपस्थित थे तथा उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर आर मोहंती, तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रतिभा षडंगी सम्मानित अतिथि थे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा विभागाध्यक्ष (पैथोलॉजी), डॉ. अरुणा मुक्ति मिंज, अध्यक्ष (आस्था-द फेथ),  बिष्णु मोहन मिश्रा, प्रबंध ट्रस्टी (जीवन ज्योति),  मोतीलाल महंत शामिल थे। इस समारोह में कई वरिष्ठ चिकित्सक, संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारी, आईजीएच के कर्मचारी तथा सामाजिक संगठनों के स्वेच्छाकर्मी  शामिल हुए। 

कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा डॉ. कार्ल लैंडस्टीनर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई, जिन्होंने रक्त समूहों के वर्गीकरण की आधुनिक प्रणाली विकसित की थी।

 इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. आचार्य ने बताया कि किस तरह प्रत्येक रक्तदान रोगियों और उनके परिवारों को आशा प्रदान करता है, जिससे एकजुटता और करुणा का भाव पैदा होता है। उन्होंने मानवता के प्रति बहुमूल्य सेवा प्रदान करने के लिए रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया तथा सभी से युवा रक्तदाताओं को बार-बार रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। अपने मुख्य भाषण में डॉ. अरुणा मुक्ति मिंज ने रक्तदान के महत्व, आईजीएच की भूमिका, पिछले वर्ष रक्तदान से संबंधित आंकड़े, रक्त आधान केंद्र की पहल और चुनौतियों पर चर्चा की।

  इसके बाद आईजीएच के रक्त आधान केंद्र में एक सप्ताह तक चलने वाला रक्तदान शिविर का शुभारम्भ हुआ । शिविर का आयोजन रक्त आधान केंद्र, आईजीएच, आस्था-द फेथ और जीवन ज्योति सामाजिक सेवा संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। प्रत्येक रक्तदाता को सम्मान प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किए जा रहे हैं। शिविर के पहले दिन 22 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *