प्लेन हादसे के मृतकों को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि 

Spread the love

 चन्दौली। जनपद की अग्रणी सामाजिक और कला के लिए समर्पित संस्था अस्मिता सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था मुगलसराय के‌ द्वारा अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश दुर्घटना में मारे गए लोगों के आत्मा की शान्ति के लिए सुभाष पार्क में दो मिनट मौन के बाद प्रतीकात्मक चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। 

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संस्था के अध्यक्ष डॉ0 राज कुमार गुप्ता ने कहा कि असमय किसी का जाना किसी परिवार को बिखर जाना यह दुख आजीवन पीड़ादायक है। ईश्वर यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

घनश्याम विश्वकर्मा ने कहा कि ईश्वर की नियति कभी कभार ऐसा झटका देती है जो हम सोच भी नहीं सकते। 

संस्था के महासचिव व निर्देशक विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि 241 जिंदगी तबाह हो गई ऐसे कह सकते हैं कि सैकड़ों परिवार अनाथ हो गया।यह एक ऐसा घाव है जो शायद ही कभी भर सके।श्रद्धांजलि देने वालों में देवेश महाराज,राजू एक्टर ,राकेश अग्रवाल, रवि शंकर, अनवर सादात ,जमील सिद्दीकी ,गुड्डू विश्वकर्मा,  अंजू चौहान व प्रमोद अग्रहरि,विजय कुमार यादव, सूर्य प्रकाश सिंह, कृष्ण मोहन गुप्ता, दिनेश शर्मा, रतनलाल श्रीवास्तव, अभव्या चौहान इत्यादि लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *