एनसीएल की दूधिचुआ परियोजना एवं सीडब्ल्यूएस इकाई ने स्थानीय परिक्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बांटी मच्छरदानी

Spread the love

850 से अधिक लोग हुए लाभान्वित

सोनभद्र, सिंगरौली।  सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की दूधिचुआ परियोजना एवं सीडब्ल्यूएस इकाई ने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत स्थानीय परिक्षेत्र में बदलते मौसम के चलते  मच्छर जनित रोगों से बचाव हेतु विभिन्न स्थानों पर नि:शुल्क मच्छरदानी का वितरण किया।
इस दौरान दूधीचुआ परियोजना द्वारा वार्ड संख्या 13 एवं 19 में तथा सीडबल्यूएस द्वारा मुड़वानी बैगा बस्ती, जयंत, कार्यालय परिसर, सी. डब्ल्यू. एस, जयंत और ग्राम अजगूढ, चितरंगी में मच्छरदानी का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को मच्छरदानी के प्रयोग के लाभ एवं बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर 850 से अधिक लोग लाभान्वित हुए। वितरण कार्यक्रम में परियोजनाओं से स्टाफ़ अधिकारी (एचआर), नोडल अधिकारी (सीएसआर), स्थानीय जन प्रतिनिधि  एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा सीएसआर के तहत समय-समय पर ऐसे अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *