एनसीएल की निगाही परियोजना ने आयकर जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

Spread the love

सोनभद्र, सिंगरौली।  सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की निगाही परियोजना ने गत मंगलवार को आयकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। एनसीएल निगाही द्वारा यह कार्यक्रम कर्मियों  को आयकर की जटिलताओं, दायित्वों एवं सही प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
इस दौरान आयकर विभाग, सिंगरौली  से आयकर अधिकारी, पंकज कुमार, आयकर निरीक्षक,  धर्मेंद्र कुमार एवं  सौरभ अग्निहोत्री ने उपस्थित सभी को करदाता भूमिका, सही कर विवरण भरने के महत्व, आयकर नोटिस प्राप्त होने की स्थिति में आवश्यक कदम, गलत रिटर्न भरने पर होने वाली जटिलताएं, और रिटर्न त्रुटियों से संबंधित सुधार प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान परियोजना से अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में 40 से अधिक कर्मियों ने भाग लिया एवं आयकर संबंधी  अनेक विषयों पर ज्ञान अर्जित किया।
गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा समय समय पर कर्मियों के ज्ञान को बढ़ाने एवं उन्हें जागरूक करने के उदेश्य से ऐसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *